हापुड़, दिसम्बर 26 -- एकलव्य सिंह सहारा की मध्यस्ता में आज उत्कल कंपनी से जुड़े किसानों के मुद्दे को लेकर धरना पुनः धरना स्थल पर आयोजित किया गया। किसानों की एकजुटता और संघर्ष के दबाव में प्रशासन ने संज्ञान लिया। अधिकारियों ने किसानों से अपनी सुबह वाली गलती स्वीकार करते हुए क्षमा माँगी तथा सम्मानपूर्वक वार्ता की। वार्ता के दौरान सीडीओ हिमांशु गौतम एवं डीएचओ डॉ हरित कुमार द्वारा 20 जनवरी 2026 तक अधिकतम भुगतान सुनिश्चित कराने का स्पष्ट आश्वासन दिया गया। उक्त आश्वासन के आधार पर उत्कल किसानों की सर्वसम्मति से धरना सम्मानपूर्वक स्थगित किया गया। उत्कल किसानों की अध्यक्षता कर रहे समरपाल सिंह ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का आभार व्यक्त किया जिन्होंने पुनः किसानों के सम्मान और अधिकारों से कोई समझौता नहीं होने दिया। र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.