कन्नौज, मई 30 -- कन्नौज। आलू उत्पादन के लिए पहचान रखने वाले कन्नौज के किसानों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खुलने जा रहे हैं। ठठिया मंडी में अंतरराष्ट्रीय आलू दिवस के अवसर पर आयोजित किसान गोष्ठी में समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने कहा कि प्रस्तावित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और स्टार्च प्रसंस्करण इकाई किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के साथ उनकी आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में किसानों को आलू की उन्नत किस्मों, आधुनिक खेती तकनीकों, भंडारण और प्रसंस्करण संबंधी जानकारियां दी गईं। कृषि विशेषज्ञों ने उत्पादन लागत कम करने और बेहतर गुणवत्ता वाली फसल तैयार करने के उपाय बताए। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय आलू दिवस पर ठठिया में जुटेंगे किसान किसानों ने भी खेती से जुड़ी समस्याओं और चुनौतियों पर विशेषज्ञों से चर्चा...