हाथरस, सितम्बर 3 -- हाथरस, संवाददाता। आलू की फसल की बुवाई के लिए किसान अभी से डीएपी जुटा रहे हैं। बुवाई के समय डीएपी का अभाव हो जाता है। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिले के किसान रबी के सीजन में प्रमुख रूप से आलू की फसल का उत्पादन करते हैं। पिछले साल जिले में किसानों ने करीब 52.5 हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू का उत्पादन किया था। आलू की फसल के उत्पादन में डीएपी खाद की आवश्यकता होती है। बुवाई के समय डीएपी का अभाव हो जाता है। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार तो किसानों को ब्लैक में डीएपी खरीदना पड़ता है। इस समस्या को ध्यान रखते हुए किसान अभी से डीएपी खाद खरीदने में जुटे हैं। अक्टूबर में जिले में आलू की बुवाई शुरू हो जाएगी। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी निखिल देव तिवारी का कहना है कि जिले में पर्याप्त म...