कानपुर, जून 17 -- पिछले साल आलू में हुए घाटे से किसान उबर नहीं पाया था। इस साल नुकसान की भरपाई की उम्मीद में आलू का कोल्ड स्टोर में भंडारण किया था लेकिन कीमतें न बढ़ने से किसान परेशान हैं। आगे आलू का रकवा कम होने की बात किसानों ने कही है।

किसानों की समस्या पिछले कुछ सालों से रसूलाबाद क्षेत्र के कठारा, महेरा, भवनपुर, मुलही, करकरापुर, गजान, जोत, पलिया बांसखेड़ा दशहरा नारखास, भारामऊ आदि गांवों में हजारों बीघा आलू की खेती की जा रही है। क्षेत्र के प्रमुख आलू किसान सुभाष तिवारी, अर्जुन सिंह, अवधेश पाण्डेय, राहुल तिवारी आदि ने बताया कि पिछली साल आलू की कीमतें बहुत कम हो गई थीं। खर्च न निकलने से तमाम किसानों ने कोल्ड स्टोर में ही आलू छोड़ दिया था। वही स्थिति इस बार भी हो रही है। कोल्ड स्टोर में जमा आलू खरीद के लिए बाहरी व्यापारी नहीं आ रहे हैं। व्य...