फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 8 -- फर्रुखाबाद। अगैती आलू ने किसानों को निराश करने का काम किया। किसानों ने उम्मीद के साथ अगैती आलू के रकवे में बढ़ोत्तरी की थी मगर जब सीजन आया तो उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। एक सप्ताह में ही आलू के भाव काफी नीचे आ गये। 800 से 900 रुपये कुंतल तक एक सप्ताह पहले तक बिकने वाले आलू का रेट रविवार को 300 से 400 रुपये प्रति कुंतल पर आ गया। जनपद में पिछली बार अगैती आलू पर किसानों को काफी फायदा हुआ था। इसी को देखते हुये इस बार किसानों ने अगैती आलू का रकवा बढ़ाया। शुरुआत से ही आलू के रेट को लेकर किसानों को निराश होना पड़ा। आलू की शुरुआत ही काफी मंदी रही। हालांकि उम्मीद की जा रही थी कि आगे के दिनों में हालात संभलेंगे। मगर हालात दिनों दिन भाव के लिहाज से बिगड़ते ही चले गये। पिछले सप्ताह में आलू 800 से 900 रुपये प्रति कुंतल त...