बागपत, मार्च 27 -- बागपत। सब्जियों के राजा आलू ने किसानों के अरमान ठंडे कर दिए हैं। बाजार में भाव सस्ता होने के कारण किसानों की लागत भी नहीं निकल पा रही है। इससे किसान अपना उत्पादन शीतग्रहों में भंडारित करने को मजबूर हैं। वहीं, रही सही कसर मौसम पूरी कर रहा है। लगातार बदल रहे मौसम की वजह से करीब 10 फीसदी आलू खेतों पर ही बेकार हो चुका है। जिले के किसान रबी के सीजन में आलू का उत्पादन करते हैं। किसानों को इस फसल से काफी उम्मीद रहती है। यही कारण है कि इस वर्ष जिले में आलू के क्षेत्रफल में इस बार करीब ढाई हजार हेक्टेयर का इजाफा हुआ है। आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष जिले में करीब आठ हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू की फसल की पैदावार की गई है। इस समय करीब 85 फीसदी आलू की खोदाई हो चुकी है। किसानों की मानें तो इस वर्ष उत्पादन भी ज्यादा नहीं है। इसके बावज...