फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 9 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। होली के त्यौहार के बाद आलू के भाव को झटका लगा है। सातनपुर मंडी में आलू आवक बढ़ने से आधा सैकड़ा ट्रैक्टर आलू से भरे वापस लौट गए। वही शाम तक आधा सैकड़ा के आसपास आलू भरे ट्रैक्टर मंडी में खड़े रहे। भूखे प्यासे किसान मंडी में आलू बिक्री का इंतजार करते रहे।सातनपुर मंडी में सोमवार को आलू की आवक में एकाएक बढ़ोत्तरी देखने को मिली। लगभग 200 मोटर आलू की आवक रही। मंडी में आलू अधिक पहुंचने से आलू के खरीदार नहीं मिले। इसलिए आधा सैकड़ा के आसपास आलू भरे ट्रैक्टर किसान मंडी से वापस ले गए। आलू भाव में आई गिरावट से किसान लाचार बना मंडी में ट्रैक्टरों पर बैठा रहा। आलू की आवक बढने का ही नतीजा रहा कि आलू भाव 200 रुपए से लेकर 450 रुपए कुंतल के आसपास रहा। अधिकतर आलू 200 से 300 रुपए कुंतल तक बिके। आलू की खरीद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.