हापुड़, मार्च 16 -- मटर के भाव शुरुआती दौर में गिरने से क्षेत्र में मटर की खेती करने वाले किसानों में मायूसी का माहौल है। बीते साल जहां मंडियों में मटर 16 रुपये से 30 रुपये प्रति किलो तक था, वही इस बार मंदी के चलते भाव 10 से 12 रुपये तक ही मिल रहा है। हाल ही में आलू की फसल भी मंदी की मार का शिकार बनी थी। तब किसानों को आस थी कि मटर की फसल से आलू की खेती में हुए नुकसान की भरपाई हो जाएगी, लेकिन मंदी के चलते किसान मटर सस्ते दामों में बेचने को विवश हैं। मटर की खेती करने वाले किसान अनिल, सरफराज, नईम आदि ने बताया कि उन्होंने करीब चार से पांच एकड़ में महंगे भाव में हाइब्रिड बीज लेकर मटर की खेती की थी। ऊपर से महंगी खाद व कीटनाशकों का छिड़काव भी किया। फिर फसल की देख-रेख में दिन-रात एक किया। उन्हें आस थी कि पिछले साल की तरह इस बार भी अच्छा भाव मिल जाए...