अमरोहा, अप्रैल 4 -- अमरोहा, संवाददाता। आलू उत्पादक किसानों पर मंदी की मार पड़ रही है। रिकॉर्ड उत्पादन के बावजूद खरीदार नहीं मिल रहे हैं। बाजार मंदा होने से किसान औंधे मुंह गिर पड़े हैं। लागत खर्च भी निकालना मुश्किल हो रहा है। कोल्ड स्टोरेज की कमी/फुल होने और अंतरराष्ट्रीय तनाव के चलते निर्यात ठप होने से मंदी और बढ़ गई है।जिले में आठ से दस हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल पर आलू की खेती की गई है। क्षेत्र में आलू की खुदाई कार्य अंतिम चरण में है। किसान आलू की खुदाई के साथ ही व्यापारियों के हाथों बेच देते थे। व्यापारी खेत में लगी आलू फसल की उपज का आंकलन कर खरीद लेते थे। लेकिन आलू की कीमत प्रति कुंतल 500 से 550 रुपये होने से इस बार किसानों के लिए आलू की खेती घाटे की खेती साबित होने लगी है। किसानों का खेती में लगा लागत खर्च भी नहीं निकल रहा है। बीते दिनो...