फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 5 -- जहानगंज। भाव में बढ़ोत्तरी की उम्मीद को लेकर खेत में रखे आलू के ढेर में किसी ने आग लगा दी। इससे एक किसान का 70 हजार रुपये का नुकसान हो गया। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गयी है।रतनपुर गांव निवासी आलोक यादव के खेत में पेड़ के नीचे आलू का ढेर लगा था। बुधवार की रात किसी व्यक्ति ने आलू के ढेर में आग लगा दी। जानकारी पाकर किसान मौके पर पहुंच गया। सभी आलू जलकर नष्ट हो गए। किसान आलोक ने बताया कि इसमें करीब 70 हजार का नुकसान हुआ है। रिपोर्ट दर्ज कराने को उसने थाने में तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...