आगरा, जनवरी 30 -- थाना इरादतनगर क्षेत्र में कुर्राचित्तरपुर चौकी अंतर्गत श्री मुरलीधर कोल्ड स्टोर के सामने खेत में मजदूर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इरादत नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शुक्रवार सुबह किसान प्रमोद खेत पर जा रहा था। श्री मुरलीधर कोल्ड स्टोर के सामने खेत के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। सूचना पर डायल 112 व थाना इरादतनगर पुलिस प्रभारी निरीक्षक राम कुमार तोमर के नेतृत्व में पहुंची। मृतक की शिनाख्त वीरेंद्र (35) पुत्र स्वर्गीय नत्थी निवासी फूलपुर (इरादतनगर) के रूप में हुई। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक रामकुमार तोमर ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...