बहराइच, जनवरी 27 -- मोतीपुर थाना क्षेत्र के बेलहन महेशपुर में दिखा मिहींपुरवा, संवाददाता। मोतीपुर थाना क्षेत्र के बेलहन महेशपुर में तेंदुए के चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत है। सोमवार की दोपहर में ग्रामीणों ने एक तेंदुए को गन्ने के खेत से निकलकर आलू के खेत में बैठे देखा, इस घटना को लोगों ने मोबाइल में फोटो को कैद कर लिया। इस दौरान आसपास के खेतों के किसान भी एकत्र हो गए। किसानों के हांका लगाने और आहट पाकर तेंदुआ गन्ने के खेत की ओर चला गया। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज अंतर्गत जंगल किनारे स्थित बेलहन गांव के खेत में तेंदुओं की लगातार आमद बनी हुई है। सोमवार को किसान अपने खेतों की ओर गए तो वहां आलू के खेत में आराम करता तेंदुआ दिखाई दिया। लोगों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान बच्चा सिंह को दी। ग्राम प्रधान ने मोतीपुर रेंजर सुरेन्द्र त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.