अलीगढ़, मार्च 27 -- खास बातें n खराब होने के चलते कम दामों में किसानों मंडी पहुंचा रहेn आलू में पानी की मात्रा अधिक होने के चलते बनी रहती है नमीn जिले में पांच हजार हेक्टेयर में होती है हाईब्रिड आलू की फसलn 90 प्रतिशत कोल्ड भरने के बाद सड़क पर गिरेगा आलूn पुराना आलू भी अभी बाजार में जमा हुआ, नए की आवकअलीगढ़, कार्यालय संवाददाता।वर्तमान में आलू का बाजार जमीन पर है। बेहतर क्वालिटी वाले आलू के भाव धड़ाम हो चुके हैं। ऐसे में हाइब्रिड की हालत और ज्यादा खराब है। मंडी में आलू के भाव पूरी तरह से जमीन पर आ चुके हैं। व्यापारियों को ग्राहक तक नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में आलू का खराब होना तय माना जा रहा है।अलीगढ़ में आलू का रकबा 31500 हेक्टेयर है। इसमें से करीब पांच हजार हेक्टेयर में हाइब्रिड आलू होता है। इस आलू के साथ पहले से कई परेशानियां जुड़ी हुई हैं...