नई दिल्ली, जुलाई 1 -- बटाटा वड़ा बनाना हो या फिर आलू का पराठा, पूरा स्वाद उन उबले और मैश किए हुए आलूओं का ही होता है। जिसमे आप नमक, मिर्च और मसाले डालकर मिक्स करती हैं। साथ ही वड़ा बनाते समय या पराठा भरते समय स्टफिंग बिल्कुल सूखी और परफेक्ट होनी चाहिए। लेकिन बरसात के मौसम में मिलने वाली काफी सारी आलूओं को उबालकर जब मैश किया जाता है तो ये गीली हो जाती हैं। जिससे पूरी स्टफिंग खराब हो जाती है। ये गीला-गीला आलू का मिक्सचर ना वड़ा बनाने के काम आता है ना ही पराठे भरने के काम। कभी आपके साथ भी ऐसा हो जाए तो आलू की गीली स्टफिंग में इन चीजों को मिला दें। फौरन आलू का मिक्सचर सूख जाएगा और मसालों का स्वाद भी खराब नहीं होगा। तो चलिए जानें वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें गीले उबले आलू के मिक्सचर में डाल दें फौरन आपके आलूओं की स्टफिंग परफेक्ट टेक्सचर ले लेती...