कन्नौज, सितम्बर 1 -- कन्नौज, संवाददाता। तीन दिवसीय पीडीए जन पंचायत के बाद समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को जिला कार्यालय में वार्ता कर किसानों, युवाओं और विकास कार्यों के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। पूर्व मंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ राजपाल कश्यप ने कहा कि कन्नौज में आलू किसानों की बदहाली और बिजली कटौती सबसे बड़े मुद्दे हैं। उन्होंने दावा किया कि जिले में चार लाख से अधिक किसान आलू की खेती से जुड़े हैं, लेकिन पिछले दो वर्षों से उन्हें उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। राजपाल कश्यप ने कहा कि आलू की मांग और कीमत कम होने से किसान परेशान हैं। सरकार की ओर से आलू की सरकारी खरीद का आश्वासन दिया गया था, लेकिन किसानों को इसका अपेक्षित लाभ नहीं मिला। बिजली कटौती और लो-वोल्टेज को लेकर भी उन्होंने सरकार ...