बदायूं, जनवरी 7 -- बदायूं, संवाददाता। कड़ाके की सर्दी और कोहरा के साथ पल रहे पाले के चलते आलू एवं टमाटर की फसल में पछेती झुलसा रोग का खतरा बढ़ गया है। इसके चलते किसान परेशान हैं। किसान फसल के बचाव के लिए विशेषज्ञों के चक्कर काट रहे हैं। विशेषज्ञों ने किसानों को पछेती झुलसा से फसल को बचाने के लिए कुछ रयासनों का स्प्रे करने की सलाह दी है, साथ ही बताया है कि देसी विधि के तौर पर फसल में हल्की सिचाईं कर पाले का प्रभाव कम किया जा सकता है। बदायूं का तापतान इन दिनों रात्रि के समय सात, आठ डिग्री सेल्सयिस चल रहा है, इसके साथ ही पाला गिर रहा है, जो कि आलू, मिर्च, टमाटर की फसल के लिए ठीक नहीं है। इन फसलों में जिले में कहीं-कहीं पछेती झुलसा का प्रकोप देखा जा रहा है। जिसकी वजह से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि इस बार आलू की फसल काफी बढ़िया है,...