छपरा, जनवरी 16 -- अत्यधिक ठंड व कुहासा से दलहन, तेलहन और आलू की फसलों पर पड़ रहा प्रतिकूल प्रभाव सोनपुर । मौसम का मिजाज बदलते ही विगत दो सप्ताह से सोनपुर अनुमंडल क्षेत्र में ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है। कुहासा और आकाश में बादल छाये रहने से सामान्य जन- जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। अत्यधिक ठंड और कुहासा से दलहन, तेलहन और आलू की फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। आलू की फसल को बचाने के लिए किसान दवा का छिड़काव कर रहे हैं। नयागांव गोपलपुर पंचायत के किसान त्रिलोकी नाथ सिंह, नरोतम कुमार सिंह, शंकर कुमार मालाकार, बैजलपुर के किसान धर्मदेव सिंह, गोरखनाथ सिंह, शिवकांत सिंह, गोबिन्द चक के किसान व पंचायत के पूर्व मुखिया मुन्ना सिंह, ध्रुवदेव शर्मा, जितेन्द्र पांडेय, रामेश्वर राय, रामायण राय आदि कई किसानों ने बताया कि ठंड और कुहासा से रबी की फसल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.