कन्नौज, अगस्त 6 -- कन्नौज। जिले के किसानों को आलू उत्पादन, प्रोसेसिंग और निर्यात से जोड़कर बेहतर आय दिलाने के उद्देश्य से गुरुवार को गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में क्षमता संवर्धन एवं आलू निर्यात कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में किसानों, एफपीओ और निर्यातकों को निर्यात मानकों के अनुरूप उत्पादन, भंडारण, प्रोसेसिंग तथा विपणन की तकनीकी जानकारी दी गई। कार्यशाला की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी ने की। जिला उद्यान अधिकारी आशीष कटियार ने जनपद में आलू उत्पादन, भंडारण और मूल्य संवर्धन की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए गुणवत्तापूर्ण उत्पादन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि निर्यात मानकों के अनुरूप उत्पादन करने से किसानों को अपने उत्पाद का बेहतर मूल्य मिल सकता है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: बागवानी और सूक्ष्म खाद्य उद्योग से बढ़ेगी किसानों की...