औरैया, मार्च 17 -- औरैया, संवाददाता। जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान को देखते हुए आलू किसानों के लिए खतरा बढ़ गया है। तापमान में वृद्धि के कारण आलू में सड़न की आशंका है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऐसे में उद्यान विभाग ने किसानों से समय रहते फसल का कोल्ड स्टोरेज में भंडारण कराने की अपील की है। जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि फसल की गुणवत्ता बनाए रखने और बाजार में बेहतर मूल्य प्राप्त करने के लिए किसान खुदाई के तुरंत बाद आलू को शीतगृह में सुरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि खुले में रखने से बढ़ते तापमान के कारण आलू खराब हो सकता है, जिससे नुकसान बढ़ेगा। साथ ही, बाजार में एक साथ अधिक आवक होने से कीमतों में गिरावट भी आ सकती है, इसलिए वैज्ञानिक तरीके से भंडारण बेहद जरूरी है। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि भंडार...