आलू किसानों को 20 हजार रुपये तक अनुदान की राहत
शामली, सितम्बर 8 -- शामली। आलू के गिरते भाव और शीतगृहों में भंडारण के बढ़ते खर्च से परेशान किसानों के लिए राहत की खबर है। उद्यान विभाग की ओर से आलू किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए भामाशाह भाव स्थिरता कोष तथा निजी शीतगृहों में भंडारित आलू के भंडारण प्रभार पर अनुदान की योजनाएं संचालित की जा रही हैं। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। जिला उद्यान अधिकारी रचना सिंह ने बताया कि भामाशाह भाव स्थिरता कोष योजना के तहत आलू के भाव में गिरावट होने पर पात्र किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- पॉलीहाउस लगाने पर किसानों को 80 फीसदी तक सब्सिडी एक किसान को अधिकतम 200 क्विंटल तक के आलू पर योजना का लाभ दिया जाएगा। वहीं, निजी शीतगृहों में भंडारित आलू के भंडारण प्रभार पर किसानों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.