कन्नौज, अगस्त 19 -- कन्नौज। आलू की अधिक पैदावार के चलते उचित मूल्य नहीं मिलने से परेशान किसानों को शासन ने भंडारण शुल्क में छूट की राहत दी है। जिले में 197 कोल्ड स्टोरेज हैं, जिनमें बड़ी मात्रा में आलू भंडारित है। ऐसे में भंडारण शुल्क में मिलने वाली छूट से जिले के बड़ी संख्या में आलू किसानों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है। जिला उद्यान अधिकारी आशीष कटियार ने बताया कि किसानों को भंडारण शुल्क में 100 रुपये प्रति क्विंटल की छूट दी जाएगी। एक किसान को अधिकतम 20 हजार रुपये तक की छूट का लाभ मिलेगा। प्रदेश और देश में आलू की अधिक पैदावार के कारण किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। यह भी पढ़ें- आलू किसानों के लिए सरकार की पहल सराहनीय इसे देखते हुए शासन ने आलू किसानों के हित में तीन योजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें भामाशाह भाव स्थि...