प्रयागराज, अक्टूबर 6 -- आलू किसानों को निजी शीतगृहों में आलू भंडारण के खर्च से राहत देने के लिए प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में भंडारण शुल्क पर अनुदान योजना शुरू की है। इसके तहत किसानों को शीतगृह में रखे आलू पर 100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अनुदान दिया जाएगा। एक किसान अधिकतम 200 क्विंटल यानी 400 पैकेट आलू पर अनुदान ले सकेगा। इस तरह किसान को अधिकतम 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। इसके लिए उद्यान विभाग के पोर्टल potato.uphorticulture.in पर पंजीकरण कर आवेदन किया जा सकता है। आवेदन के दौरान किसानों को भंडारण, निकासी, भुगतान व गेट पास की रसीद, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और खतौनी समेत जरूरी अभिलेख ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...