लखनऊ, अगस्त 12 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता आलू किसानों को उनकी उपज की अच्छी कीमत व भंडारण शुल्क में छूट देकर सरकार उन्हें बड़ी राहत देगी। आलू भंडारण पर प्रतिкилोग्राम एक रुपये के हिसाब से छूट किसानों को दी जाएगी। वहीं बाजार भाव में अंतर होने पर 1.50 रुपये प्रति किलो के हिसाब से प्रतिपूर्ति भी दी जाएगी। आलू किसानों को नुकसान न हो इसके लिए कदम उठाया जा रहा है।

सरकार की पहल आलू किसानों के उत्पादन, भंडारण व विपणन संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सरकार तत्पर है। सरकार ने आलू किसानों को राहत देने के लिए पिछले वर्षाकालीन सत्र में भंडारण शुल्क में एक रुपये प्रति किलोग्राम की दर से छूट लेने का निर्णय लिया है। यह राशि डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। भंडारण शुल्क में एक रुपये प्रति किलो की दर से किसानों को छूट देने के ...