हापुड़, दिसम्बर 25 -- हापुड़। जिले के करीब 26 गांवों का कर्नाटक की कंपनी द्वारा आलू का भुगतान न होने पर किसान तीन दिन से जिला मुख्यालय में धरनारत है। किसानों ने तीसरे दिन बुधवार को भुगतान न होने पर भूख हड़ताल शुरू कर दी। किसानों का आरोप है कि डीएम के समक्ष कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में भी भुगतान के आश्वासन पर भी समाधान नहीं हुआ है, जिससे किसान आर्थिक तंगी से गुजर रहे है। किसानों ने कहा कि कुछ दिन पहले ही डीएम अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में कर्नाटक की कंपनी के प्रतिनिधि नीतीश अरोड़ा जिला मुख्यालय पहुंचे थे। उसमें किसानों ने साफ कहा कि कंपनी के अधिकारी पिछले आठ माह से उन्हें समय देते हैं, लेकिन भुगतान नहीं करते। कंपनी के अधिकारी उनके गांवों में आए थे और बड़े-बड़े वादे किए थे। इसपर प्रतिनिधि ने कहा कि कंपनी के पास भुगतान करने के लिए एक भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.