हाथरस, जून 17 -- सादाबाद, संवाददाता। कोतवाली सादाबाद के गांव मढ़नई में आलू के भाव गिरने से चिंतित किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मौत के पीछे के कारणों की जांच में जुट गई है। सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मढ़नई निवासी नत्थीलाल 55 पुत्र प्यारेलाल खेती-किसानी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिजनों ने बताया कि इस वर्ष उन्होंने करीब 20 बीघा भूमि में आलू की खेती की थी। बेहतर कीमत मिलने की उम्मीद में उन्होंने अपनी उपज को शीतगृह में सुरक्षित रख दिया था। बाजार में लगातार गिरते आलू के भाव ने उनकी चिंता बढ़ा दी थी। यह भी पढ़ें- आलू का भाव गिरने से चिंतित किसान की मौत मृतक के पुत्र संतवीर और कृष्ण वीर ने बताया कि सोमवार रात भोजन के बाद नत्थीलाल ने परिवार के सदस्यों के साथ आलू के कम भाव औ...