आली गांव में मकान तोड़े जाने के विरोध में कांग्रेस, पुनर्वास की मांग
नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता आली गांव में मकान तोड़े जाने की कार्रवाई के विरोध में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने सोमवार को प्रभावित लोगों से मुलाकात की। उन्होंने सरकार से मांग की कि वैकल्पिक आवास की व्यवस्था किए बिना लोगों को न हटाया जाए। कांग्रेस का दावा है कि कार्रवाई से करीब 1800 से 2000 मकान और लगभग 25 हजार लोग प्रभावित हो सकते हैं।देवेंद्र यादव ने कहा कि गांव में कई परिवार 70-80 वर्षों से रह रहे हैं और उनके सामने घर उजड़ने के बाद रहने की समस्या खड़ी हो जाएगी। उन्होंने सरकार से 'जहां झुग्गी वहीं मकान' नीति के तहत पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग की। कांग्रेस के अनुसार, प्रभावित लोगों को मुआवजे या वैकल्पिक आवास के संबंध में अब तक कोई घोषणा नहीं की गई है।यादव ने आली गांव के मुख्य चौक स्थित शिव म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.