नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- पीलीभीत, संवाददाता। यूपी के पीलीभीत में एक युवक को प्रेमजाल में फंसाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराने, धमकी देने और ब्लैकमेल किया गया। कोतवाली पुलिस ने युवक की तहरीर पर 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर युवती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। होटल मे दावत, आलीशान मकान का लालच और युवती फतिमा ने इश्क में धोखेबाजी की। आरोप है कि उसको धोखे से प्रतिबंधित पशु का मीट खिलाने, इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खकरा निवासी हितेश कुमार सक्सेना ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि वर्ष 2019-20 में वह मोहल्ला मोहम्मद वासिल स्थित रिजवान हुसैन के घर उसके बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जाता था। वहां रिजवान की भांजी रौनक फातिमा भी रहकर पढ़ाई करती थी। आ...