आलीपुर खेड़ा में धूमधाम से निकली बुद्ध पूर्णिमा धम्म यात्रा
मैनपुरी, मई 4 -- भगवान बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य में सोमवार को उपनगर आलीपुर खेड़ा में भव्य धम्म यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि कन्नौज की जिपं अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह धम्म यात्रा आलीपुर पट्टी से शुरू होकर नगला खंदारी, मुख्य बाजार, अंबेडकर मोहल्ला, गढ़िया चौराहा और मोटा रोड होते हुए मानिकपुर स्थित तथागत गौतम बुद्ध विहार पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान बच्चों ने गले में पंचशील पट्टिका और हाथों में पंचशील ध्वज थामकर बुद्धम शरणं गच्छामि के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय कर दिया। इस मौके पर अध्यक्ष डॉ. कैलाश शाक्य, डॉ. अवनीश शाक्य, महाराज सिंह, राजवीर सिंह उर्फ राजू लोधी, सुनील कुशवाहा, सुरेश बौद्ध आदि अनुयायी मौजूद रहे।
जगतपुरा में गौतम बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण कस्बा के ग्राम जगतपुरा में सोम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.