नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- बच्चों की परवरिश माता-पिता के लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है और इसे हर कोई अपने हिसाब से सही से निभाता है। आजकल बच्चों की देखभाल और उनकी परवरिश हर पेरेंट्स के लिए बड़ी चुनौती सा बन चुका है। सोशल मीडिया के युग में बच्चों को प्रोटेक्ट करना बड़ी जिम्मेदारी है। ऐसे में एक्ट्रेसेस अपने बच्चों की परवरिश के लिए कई नियम बनाए हुए हैं, जिसमें उनके बच्चे शुरू से ही अच्छी आदतों में ढल जाते हैं। चलिए आपको स्टार मॉम्स के पेरेंटिंग टिप्स बताते हैं।स्टार मॉम्स के 5 पेरेंटिंग रूल1. अनुष्का शर्मा की स्लीप-मील पैटर्न अनुष्का शर्मा ने अपने बच्चों का स्लीप और मील पैटर्न शुरू से ही तय किया हुआ है। यहां तक कि एक्ट्रेस ट्रैवल के दौरान भी बच्चों के सोने और खाने का सही समय का ध्यान रखती हैं। इससे बच्चे हमेशा सही पैटर्न में चलते हैं और उन...