नई दिल्ली, मई 9 -- आलिया भट्ट की सास और रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर को सब काफी पसंद करते हैं। इतना ही नहीं उन्हें कूल सास का टैग भी दिया गया है। अब नीतू ने बताया कि क्यों एक ही बिल्डिंग में रहने के बावजूद वह आलिया और रणबीर की लाइफ में इंटरफेयर नहीं करती हैं। इतना ही नहीं उन्होंने आलिया और रणबीर की राहा की परवरिश को लेकर तारीफ भी की है।आलिया-रणबीर की पैरेंटिंग की तारीफ की नीतू ने सोहा अली खान के पॉडकास्ट में बात करते हुए कहा, 'रणबीर क्या शानदार पिता हैं और आलिया भी काफी अच्छी हैं। दोनों ही काफी अच्छे पैरेंट्स हैं। दोनों काफी बिजी होते हैं और काफी कुछ होता है करने के लिए, लेकिन इसके बावजूद दोनों बच्चे के लिए अपना समय निकालते हैं और उसका ध्यान रखते हैं।' यह भी पढ़ें- ऋषि कपूर की मौत के बाद रोज शराब पीने लगी थीं नीतू कपूर, बोलीं- डॉक्टर घर आक...