नई दिल्ली, फरवरी 2 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात करने के लिए जानी जाती हैं। अभी वह अपने एक लेटर को लेकर चर्चा में हैं। आलिया भट्ट ने यह लेटर अपने ही बचपन के नाम लिखा है। आलिया भट्ट शुरू से ही अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुलकर बोलने के लिए जानी जाती हैं और इस लेटर में उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे खास लोगों के लिए कुछ बातें कही हैं। आलिया भट्ट ने अपने पति रणबीर कपूर, बेटी राहा और मम्मी-पापा के लिए ऐसी बातें लिखी हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।स्कूल में किसी लड़के लिए रोया करती थीं आलिया भट्ट ने लेटर में खुद के लिए लिखा, "प्यारी आलिया, स्कूल के उस बेवकूफ लड़के के लिए रोना बंद करो, वह इसके लायक नहीं है।" एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि एक दिन तुम्हें दुनिया का 'बेस्ट लड़का' मिलेगा। यह लड़क...