नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी 02 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत हुई है। फिल्म रिलीज से पहली ऐसी बातें हो रही थीं कि फिल्म के लिए पहली च्वाइस आलिया भट्ट थीं। ऐसी खबरें भी थीं के ये फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ दुल्हनिया की फ्रेंचाइजी है। अब फिल्म के डायरेक्टर ने बताया है कि क्या फिल्म के लिए पहली पसंद आलिया भट्ट थीं? और क्या ये फिल्म दुल्हनिया की फ्रेंचाइजी है? क्या आलिया थीं फिल्म के लिए पहली पसंद सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के डायरेक्टर शशांक खेतान ने द फ्री प्रेस जर्नल को बताया कि ऐसा नहीं था। उन्होंने कहा, "आलिया को ये फिल्म कभी ऑफर नहीं हुई थी और ये फिल्म कभी भी दुल्हनिया फ्रेंचाइजी न...