नई दिल्ली, जुलाई 3 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी एल्फा के लिए खबरों में बनी हुईं। इस फिल्म में एक्ट्रेस जासूस के किरदार में जबरदस्त एक्शन करती नजर आ रही हैं। हालांकि, फिल्म क्रिटिक के मुताबिक कहानी फीकी है, लेकिन एक्शन सीक्वेंस हैरान करने वाले हैं। आलिया भट्ट की फिल्म एल्फा रिलीज हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की शुरुआत करीब 9 करोड़ नेट कलेक्शन के साथ की है। आलिया भट्ट की फिल्मों ने हमेशा सधी हुई शुरुआत की है। अगर उनकी पिछली 10 फिल्मों के ओपनिंग डे के कलेक्शन की बात करें तो एक्ट्रेस ने 75 करोड़ का आंकड़ा भी पार किया है।जिगरा आलिया भट्ट अपनी पिछली एकाध फिल्मों से कोई खास छाप नहीं छोड़ पाई हैं। उन्हें आखिरी बार साल 2024 में फिल्म जिगरा में देखा गया था। इस फिल्म में एक्टिंग करने के साथ एक्ट्रेस ने करण जौहर के साथ को-प्रोड्यू...