नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर की फिल्म '2 स्टेट्स' को ऑडियंस से जबरदस्त रिएक्शन मिला था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। दोनों की जोड़ी हिट। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म के लिए आलिया और अर्जुन से पहले शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा मेकर्स की पंसद थे। इस बारे में 2 स्टेट्स नाम की किताब लिख चुके खुद चेतन भगत ने बताया है। चेतन ने बताया कि वो शुरुआत में आलिया और अर्जुन की कास्टिंग से भी खुश नहीं थे।जब विशाल भारद्वाज बनाने वाले थे फिल्म चेतन भगत, बेस्टसेलर 'फाइव पॉइंट समवन' और 'द 3 मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ' जैसी सफल किताबें लिख चुके हैं। हाल में उन्होंने अपनी सबसे पसंदीदा किताब '2 स्टेट्स' पर बनी फिल्म के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट में कई बड़े बदलाव हुए थे, खासकर लीड कास्टिंग को लेकर। इंटरव्यू में...