नई दिल्ली, फरवरी 4 -- यशराज फिल्म्स बैनर के तले बन रही अल्फा स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म है। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ लीड रोल में हैं। इसकी झलक वॉर-2 में भी दिखाई गई थी। हालांकि, अब फैंस के लिए एक झटका लगा है। दरअसल, दावा किया जा रहा है कि यह फिल्म थिएटर्स में शायद रिलीज न की जाए। इसके अलावा, बॉबी देओल भी फिल्म में चार चांद लगाने को तैयार है।किस वजह से ओटीटी पर रिलीज करने का हो रहा प्लान एक सोर्स ने डेक्कन क्रॉनिकल को बताया, 'आदित्य चोपड़ा उम्मीद कर रहे थे कि मर्दानी से फीमेल हीरो जॉनर को बढ़ावा मिल सकता है, लेकिन मर्दानी-3 के अच्छा पर परफॉर्म न करने और वॉर-2 के भी कुछ खास न कर पाने से यशराज फिल्म्स को झटका लगा है। अब यह प्रोजेक्ट रुका हुआ जैसा लग रहा है।'आलिया लेकिन सहमत नहीं कहा जा रहा है कि फिल्म थिएटर के बजाए ओटीटी पर रिलीज ...