नई दिल्ली, मई 6 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस Alia Bhatt अपने शानदार फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं और हर बार अपने नए लुक से फैंस को इंप्रेस कर देती हैं। चाहे रेड कार्पेट हो या कैजुअल अपीयरेंस, उनका हर आउटफिट ट्रेंड सेट करता है। हाल ही में उनका एक लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह बटर येलो कलर के खूबसूरत को-ऑर्ड सेट में नजर आ रही हैं। इस आउटफिट में उन्होंने एलिगेंस और ग्लैमर का परफेक्ट बैलेंस दिखाया है। खास बात यह है कि उनका यह लुक ना सिर्फ स्टाइलिश है, बल्कि समर सीजन के लिए भी एक शानदार फैशन इंस्पिरेशन देता है। उनके इस लुक की कीमत और डिटेल्स जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।आउटफिट डिटेल्स- आलिया ने बटर येलो कलर का खूबसूरत को-ऑर्ड सेट पहना है। इस आउटफिट में एक स्ट्रैपलेस कॉर्सेट टॉप है जिस पर क्रिस्टल और बीड्स का बारीक काम किय...