रांची, अप्रैल 5 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। ऑल झारखंड मदरसा स्टूडेंट्स यूनियन (आमया) की बैठक रविवार को मेन रोड स्थित मदरसा इस्लामिया में हुई। बैठक में विद्यार्थियों ने राज्य सरकार से आलिम और फाजिल की डिग्रियों को वैधानिक मान्यता देने की मांग उठाई। यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष एस. अली ने कहा कि संयुक्त बिहार के समय से ही आलिम और फाजिल की डिग्रियों को क्रमशः स्नातक और स्नातकोत्तर के समकक्ष मान्यता प्राप्त थी, जो बिहार में आज भी प्रभावी है। वर्ष 2008 में बिहार सरकार ने इन डिग्रियों को मौलाना मजहरुल हक अरबी-फारसी विश्वविद्यालय (पटना) से जोड़कर छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त कर दिए थे, लेकिन झारखंड में स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है। मान्यता के अभाव में हजारों अभ्यर्थी सरकारी नौकरियों से वंचित हो रहे हैं और उनके लिए उच्च शिक्षा के द्...