अमरोहा, मई 20 -- अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट अकादमी के मैदान पर खेले गए मैच में रुक्मणी क्रिकेट अकादमी ने योगेंद्र सिंह क्रिकेट अकादमी को 27 रन से हरा दिया। मुनेंद्र प्रताप सिंह को प्लेयर ऑफ-द-मैच, अभय सिंह बेस्ट बेस्टमैन व नामरा को बेस्ट बॉलर चुना गया। मंगलवार को खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रुक्मणी क्रिकेट की अकादमी की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में आठ विकेट खोकर 228 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज मोहम्मद अमान 15 व विवेक गेंद पांच रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए। शुरुआती झटकों के बाद मुनेंद्र प्रताप सिंह ने आक्रामकता के साथ खेलते हुए पारी को संभाला। उन्होंने मात्र 32 गेंदों में 54 रन की पारी खेली, जिसमें तीन चौके और चार शानदार छक्के शामिल रहे। योगेंद्र सिंह क्रिकेट अकादमी की ओर से नामरा ने सात ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट हासिल कि...