भदोही, अप्रैल 5 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मनीगंज बाजार स्थित एक मकान में शुक्रवार की रात घुसे चोर 25 हजार नगद समेत आभूषण उठा ले गए। अक्टूबर माह में पीड़ित के बेटी की शादी थी। इसके पूर्व ही चोर आलमारी में रखा नगद और आभूषण उठा ले गए। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। मनीगंज बाजार निवासी पीड़ित फजल ने बताया कि अक्टूबर माह में बेटी की शादी है। शादी को लेकर आभूषण और नगद आलमारी में रखा गया था। रात में परिवार संग बाहर सोया हुआ था। ऐसे में चोर लोहे का दरवाजा खोलकर अंदर घुस गए और आलमारी में रखा 25 हजार नगद और लाखों का जेवर उठा ले गए। पीड़ित के बेटी की शादी अक्टूबर माह में पड़ा है। आलमारी में किसी और का भी गहना रखा हुआ था चोर उसे भी उठा ले गए। उधर, थानाध्यक्ष सुरियावां मनीष द्विवेदी ने बताया कि चोरी का मामला सं...