नई दिल्ली, जुलाई 12 -- हैवी गाउन खरीदा था भाई की शादी के लिए, केवल एक नहीं बल्कि हर फंक्शन के लिए लाइटवेट, सिल्क, एंब्रायडरी वाले कई गाउन खरीदकर पहना। लेकिन अब समझ ही नहीं आ रहा कि इनको किसकी शादी में पहनकर जाऊं? अगर आपके पास भी ऐसे सवाल रहते हैं तो इसका जवाब आज जान लें। आलमारी में रखे पुराने गाउन या हैवी अनारकली कुर्ते को पहनने को लेकर अक्सर लेडीज में कंफ्यूजन रहती है। क्योंकि इन्हें ऐसे-वैसे किसी मौके पर पहनकर रेडी होना अच्छा नहीं लगता और ये काफी हैवी भी होते हैं। इनमे ढेर सारी लेयर होती है, जो छोटे-मोटे बाहरी लोगों के फंक्शन में अनकंफर्टेबल फील करा देती है। आप चाहें तो इन गाउन को रीयूज करने के ये 6 तरीके नोट कर सकती हैं। बुटीक में देकर आप इन गाउन से दूसरे डिजाइनर आउटफिट को रेडी करवा सकती हैं, जो स्टनिंग दिखेंगे और बिल्कुल नई ड्रेस कम प...