आलमबाग में बेकाबू ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौत
लखनऊ, मई 15 -- लखनऊ,संवाददाता। आलमबाग इलाके में गुरुवार देर रात बाला जी मंदिर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।दौदा खेड़ा निवासी सुरेंद्र शुक्ला का बड़ा बेटा आनंद (22) मजदूरी करता था। परिवार में मां, तीन भाई हैं। परिजनों ने बताया कि गुरुवार देर रात आनंद किसी काम से तालकटोरा रोड की ओर जा रहा था। तभी बाला जी मंदिर के पास पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर की थी कि आनंद स्कूटी से दूर जा गिरा। भागने के चक्कर में चालक ने ट्रक के पीछे का पहिया आनंद के ऊपर से निकाल दिया। यह भी पढ़ें- यूपी में भीषण हादसा, वरीक्षा में शामिल होने जा रहे 3 युवकों को ट्रक ने रौंदा, मौत से परिवार में कोहराम जिससे आनंद का सिर चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.