लखनऊ, जून 1 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मानक नगर, आलमबाग क्षेत्र में गंदे और दूषित पानी की लगातार हो रही सप्लाई के विरोध में सोमवार को क्षेत्रवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। अवध चौराहा से लेकर इंडियन बैंक, आलमबाग के सामने तक बड़ी संख्या में लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और कानपुर रोड मुख्य मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम लगा दिया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए जलकल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से घरों में बदबूदार और गंदा पानी आ रहा है। नलों से निकलने वाला पानी पीने योग्य नहीं है और उसमें गंदगी साफ दिखाई दे रही है। इससे क्षेत्र के हजारों लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि दूषित पानी के कारण घरों में खाना बनाने, पीने और अन्य ...