लखनऊ, मई 5 -- परिवहन निगम के लखनऊ परिक्षेत्र के आलमबाग बस अड्डे पर मंगलवार को रोजगार मेला लगेगा। इसमें संविदा पर बस चालकों की भर्ती होगी। इच्छुक आवेदकों की शौक्षिक योग्यता कक्षा आठ पास, उम्र 23.5 साल है। दो वर्ष पुराना हैवी ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। 15 मई को भी आलमबाग बसअड्डे पर भर्ती मेला लगेगा। अभ्यार्थी जरूरी दस्तावेज के साथ अपना आवेदन कर सकेंगे। आवेदन स्वीकार होने पर दूसरे दिन बस ट्रायल के लिए कानपुर भेजा जाएगा। ट्रायल में पास होने पर हफ्ते भर के भीतर बस में ड्यूटी लगाई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...