लखनऊ, अप्रैल 1 -- आलमबाग नटखेड़ा रोड व्यापार मंडल की आम सभा गुरुवार को नटखेड़ा स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित की जाएगी। संगठन के अध्यक्ष रतपाल सिंह गोल्डी ने बताया कि बैठक में आगामी चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पदों के लिए सात अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया के तहत तीन अप्रैल से नामांकन के साथ शुरू होंगे। जबकि पांच अप्रैल तक नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। सभा में अधिक से अधिक व्यापारियों से भागीदारी की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...