मधेपुरा, अक्टूबर 5 -- आलमनगर एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में शनिवार की शाम तेज बारिश और आंंधी के दौरान उठे चक्रवात से प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में भारी तबाही मचाई है। चक्रवात के चपेट में आने से जहां सैकड़ों चदरा के घरों को उड़ाकर भारी क्षति पहुंचाई। वहीं सैकड़ो पेरों को भी मरोड़ कर तोड़ डाला। जिससे कई जगहों पर सड़कों से आवाजाही भी प्रभावित हो गई है। इतना हीं नहीं चक्रवात के दौरान पेड़ गिरने से करीब तीन पशु की मौत बताई जा रही है। वही बाइक, वाहन आदि को भी क्षति पहुंचाने की बात सामने आ रही है। चक्रवात समाप्त होने के तुरंत बाद पहुंचे पंचायत के मुखिया राजेश कुमार रोशन ने क्षति का जायजा ले रहा था। उसी दौरान मुखिया के पैर में जख्म पहुंचने से सर्पदंश की आशंका जताई जा रही है। जिससे मुखिया का सीएचसी में इलाज चल रहा है। जबकि चक्रवात से परे...