साहिबगंज, मई 12 -- साहिबगंज। पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सर्वोच्च न्यायालय से जमानत मिलने की सूचना मिलते ही जिलेभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। जिला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। जिला कांग्रेस कार्यलय में जिलाध्यक्ष बरकतुल्लाह खान के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं पटाखे जलाकर खुशी का इजहार किया। पूरा कार्यालय परिसर कार्यकर्ताओं नारों और पटाखों की आवाज से गूंज उठा। मौके पर जिलाध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने आलमगीर आलम साहब को जमानत देकर न्याय की जीत पर मुहर लगाई है। सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। वरीय जिला उपाध्यक्ष मो. कलीमुद्दीन ने कहा कि आलमगीर आलम हमेशा गरीबों और आम जनता की आवाज उठाते रहे हैं। आखिर न्याय की जीत हुई। मौके पर प्रदे...