बिजनौर, मार्च 2 -- नगीना। आलमी हुसैनी फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर आलमगीर काजमी ने ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए खतरनाक बताया। डॉक्टर काजमी ने कहा कि ऐसे घटनाक्रम अनिश्चितता और दुख को और गहरा करते हैं। उन्होंने बुद्धिमत्ता, संयम तथा अंतरराष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों का पालन करने की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ काजमी ने लोगों से शांतिपूर्वक माहौल बनाए रखने का आग्रह किया और प्रशासन से उम्मीद जताई कि शोक व्यक्त करने वालों को सम्मानपूर्वक ऐसा करने का अधिकार मिलना चाहिए।डॉ काजमी ने भारत सरकार से अपील की है कि अरब और ईरान में रहने वाले भारतीयों को सुरक्षित भारत लाने की व्यवस्था करें। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अमन और श...