पाकुड़, मई 16 -- महेशुपर, एक संवाददाता। राज्य के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के लगभग दो साल बाद जमानत पर रिहा होने के बाद पाकुड़ जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष आरनेष्ट हांसदा ने शनिवार को आलमगीर आलम के रांची के निजी आवास में मुलाकात की। आलमगीर आलम को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। आलमगीर आलम ने पाकुड़ जिला कांग्रसे उपाध्यक्ष आरनेष्ट हांसदा से पाकुड़ जिला के वर्तमान हालात के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने पाकुड़ जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष को पार्टी की विचारधारा तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जन-जन तक जागरूकता फैलाने की बात कही। पाकुड़ जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष आरनेष्ट हांसदा ने मोबाइल पर जानकारी देते हुए बताया कि आलमगीर आलम का संघर्ष, अनुभव और जनता के प्रति समर्पण हमेशा प्रेरणादायक रहा है। यह भी पढ़ें- आलमगीर आल...