साहिबगंज, मई 14 -- मंडरो।झारखंड के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर मंडरो प्रखंड के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।गुरुवार को प्रखंड अध्यक्ष डॉ. विमल देव भगत के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने प्रखंड मुख्यालय में एकत्रित हुए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने इसे न्यायपालिका पर विश्वास की जीत बताते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल और मजबूत हुआ है।प्रखंड अध्यक्ष डॉ.विमल देव भगत ने कहा कि आलमगीर आलम को न्यायालय से राहत मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों एवं न्याय व्यवस्था में विश्वास रखती है।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को मिली जमानत, टेंडर घोटाले...