मधुबनी, दिसम्बर 21 -- मधुबनी, एक संवाददाता ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय के अंतर्गत ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बुनकर कॉलोनी मूसानगर हवाई अड्डा में रविवार को एकदिवसीय रोज़गार मेला का आयोजन संस्थान के परिसर में किया गया जिसका उदघाटन नाबार्ड के डीडीएम प्रशांत कुमार एवं एलडीएम गजेंद्र मोहन झा द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मेला में पूर्व में अगरबत्ती निर्माण मशरूम की खेती सिलाई कटाई मधुमक्खी पालन सॉफ्ट टॉयज बागवानी आदि में प्रशिक्षित प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा विभिन्न उत्पाद का निर्माण कर विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए थे। मौके पर नाबार्ड के डीडीएम ने निर्माताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा के द्वारा आप लोगों ने पूर्व में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त किया जिसका सुखद प...